Wednesday, April 1, 2026
Homeचिड़ावाबख्तावरपुरा में नोटबुक वितरण से खिले सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे,...

बख्तावरपुरा में नोटबुक वितरण से खिले सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे, सुप्रीम फाउंडेशन की पहल से विद्यालय में उत्साह का माहौल

चिड़ावा: राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय बख्तारपुरा में सुप्रीम फाउंडेशन, जसवंतगढ़ (नागौर) के सहयोग से कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।

सुप्रीम फाउंडेशन के झुंझुनू जिला समन्वयक बलबीर शर्मा ने जानकारी दी कि संस्था शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। फाउंडेशन द्वारा झुंझुनू जिले के विभिन्न राजकीय संस्कृत विद्यालयों में शैक्षणिक सुधार के लिए स्वयंसेवक शिक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग दे रहे हैं। हर शैक्षणिक सत्र में दो बार बच्चों को नोटबुक प्रदान की जाती है। प्रथम चरण में जिले के 44 संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेज़ी और गणित विषयों की कुल 5238 नोटबुक वितरित की गई हैं।

संस्था के ट्रस्टी बजरंग लाल तापड़िया और महावीर प्रसाद तापड़िया के प्रयासों की अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने सराहना की। संस्था के सभी कार्य मुख्य समन्वयक श्याम बाबू शर्मा के निर्देशन में संचालित किए जा रहे हैं, जिनका योगदान उल्लेखनीय है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय सिंह शेखावत और समस्त शिक्षकों ने फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक आनंद प्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक पिंकी शर्मा, कुलदीप सैनी, सजना और वंदना सहित अभिभावकगण व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

सुप्रीम फाउंडेशन की इस पहल से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को भी बल मिला।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!