Wednesday, June 18, 2025
Homeदेशबंगाल और झारखंड में PM मोदी का दौरा: यूपी-बिहार और हरियाणा में...

बंगाल और झारखंड में PM मोदी का दौरा: यूपी-बिहार और हरियाणा में शाह और नड्डा संभालेंगे मोर्चा, ओडिशा में राजनाथ सिंह की जनसभा

PM मोदी का दौरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहाँ वे कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी सुबह 11 बजे झारखंड के जमशेदपुर में एक चुनावी रैली करें गे। इसके बाद वे पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगे, जहाँ उनका तीन जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

झारखंड में चुनावी सभा

पीएम मोदी का पहला चुनावी कार्यक्रम झारखंड के जमशेदपुर में है। यहां वे दिन के 11 बजे जनता को संबोधित करेंगे। इस रैली में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।

पश्चिम बंगाल में तीन रैलियाँ

झारखंड के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 12:45 बजे से एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका अगला कार्यक्रम बिष्णुपुर में है, जहाँ वे दोपहर करीब 2:30 बजे रैली करेंगे। दिन का अंतिम चुनावी कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में होगा, जहाँ शाम 4:15 बजे से पीएम मोदी की चुनावी रैली निर्धारित है।

अमित शाह का उत्तर प्रदेश और बिहार दौरा

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के अन्य प्रमुख नेता भी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश और बिहार में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। शाह दोपहर 12 बजे से प्रयागराज के सोरांव में जनसभा करेंगे और फिर जौनपुर के मड़ियाहूं में चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद शाह बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के बेतिया में शाम 4 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा का हरियाणा दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। रविवार को नड्डा हरियाणा के कैथल जिले के कुरुक्षेत्र में सुबह 11 बजे से जनसभा करेंगे। इसके बाद करनाल जिले में स्थानीय नेताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की योजना है। दोपहर 3:20 बजे फरीदाबाद जिले में भाजपा के महिला मोर्चा सम्मेलन में नड्डा हिस्सा लेंगे।

ओडिशा में मोदी, शाह और राजनाथ सिंह का प्रचार अभियान

भाजपा ने ओडिशा में भी चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों तक ओडिशा में चुनावी रैलियाँ करेंगे। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायराखोल, पटना और खुर्दा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम 7 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। वहां भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक के बाद, सोमवार को भगवान जगन्नाथ के मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे पुरी में रोड शो करेंगे। अंगुल में 9:30 बजे और कटक में 11:30 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!