Saturday, June 21, 2025
Homeराजस्थानफिर बाहर आया फोन टैपिंग का जिन्न, लोकेश शर्मा ने अशोक गहलोत...

फिर बाहर आया फोन टैपिंग का जिन्न, लोकेश शर्मा ने अशोक गहलोत पर ही लगाया टैपिंग का आरोप

अशोक गहलोत सरकार के दौरान चर्चित रहा फोन टैपिंग का जिन्न एक बार फिर एक बार फिर बाहर निकला है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने इस प्रकरण को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में गहलोत पर ही टैपिंग के आरोप लगाए हैं।

आपको बता दें कि 2020 में सचिन पायलट के नेतृत्व में विधायकों के दल-बदल के सियासी संकट के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर फोन टैपिंग के आरोप लगे थे। कुछ ऑडियो भी तब वायरल हुए थे। इसके बाद प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया था। अब लोकेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि इस पूरे घटनाक्रम के सूत्रधार खुद अशोक गहलोत ही थे।

लोकेश शर्मा ने मीडिया के बताया कि 16 जुलाई, 2020 को तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत होटल फेयरमाउंट आए थे। उनके होटल से जाने के एक घंटे बाद गहलोत के पीएसओ रहे रामनिवास का मेरे पास कॉल आया था। उन्होंने कहा, सीएम ने आपको बुलाया है। मैं पिंक हाउस पहुंचा तो गहलोत मेरा इंतजार कर रहे थे। गहलोत ने मुझे एक प्रिंटेड कागज और एक पेन ड्राइव दी। पेन ड्राइव में ऑडियो था, जिसमें विधायकों की खरीद-फरोख्त से सम्बन्धित बात थी।

लोकेश शर्मा ने बताया कि जो पेपर गहलोत ने दिया, उसमें गजेंद्र सिंह शेखावत, भंवरलाल शर्मा और संजय जैन की बातचीत का हवाला था। पेन ड्राइव और पेपर देकर कहा- इसे मीडिया को दे दो। मैंने घर आकर लैपटॉप में ऑडियो को ट्रांसफर किया, इसके बाद मोबाइल में लिया और फिर मीडिया को फॉरवर्ड कर दिया। ये ऑडियो मुझे सोशल मीडिया से नहीं मिला था बल्कि खुद अशोक गहलोत ने मुझे पेन ड्राइव के जरिए सभी ऑडियो क्लिप दी थी।

चर्चित रहा था फोन टैपिंग विवाद

दरअसल 2020 में राजस्थान में सचिन पायलट कैंप की बगावत के बाद सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगे थे। उस वक्त विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कुछ ऑडियो वायरल किए गए थे। इसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर कांग्रेस के तत्कालीन विधायक भंवरलाल शर्मा के साथ गहलोत सरकार को गिराने के लिए सौदेबाजी का आरोप लगाया गया था। विधानसभा के बजट सत्र में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ था। विधानसभा में संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने माना था कि मुख्यमंत्री के OSD ने ऑडियो वायरल किए थे।

मैंने सिर्फ निर्देश की पालना की: शर्मा


लोकेश शर्मा ने आज मीडिया को बताया कि ऑडियो को वायरल करने के बाद भी, जब तक खबर नहीं आई गहलोत ने मुझे दो बार वॉट्सऐप कॉल कर पूछा न्यूज में चला क्यों नहीं? जैसे ही खबर आई तो मुझे पता चला कि ऑडियो क्लिप में क्या है। मुझे सिर्फ डायरेक्शन दिए गए, जिसकी मैंने पालना की थी।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दिल्ली पुलिस को दी थी शिकायत

इस प्रकरण के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली पुलिस में परिवाद देकर उनकी छवि खराब करने और जनप्रतिनिधियों के फोन टैप करने का आरोप लगाया था। जिस पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 मार्च, 2021 को लोकेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस एफआईआर के खिलाफ लोकेश शर्मा दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे थे जहां आज भी उनकी याचिका लंबित है। बीते 3 साल के दौरान दिल्ली क्राइम ब्रांच लोकेश शर्मा से 6 बार पूछताछ कर चुकी है।

बगावती तेवर अपनाए हुए हैं शर्मा

लोकेश शर्मा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद से ही बगावती तेवरअपनाए हुए हैं। खासतौर पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ शर्मा लगातार हमलावर हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए अशोक गहलोत को जिम्मेदार बताते हुए सोशल मीडिया पर भी अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दूसरे दौर की वोटिंग से पहले शर्मा के इस नए खुलासे के कई तरह के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर-सिरोही संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में लोकेश शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस की टाइमिंग की भी चर्चा हो रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!