मंड्रेला: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से जे के टेन फैक्ट्री मंड्रेला ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मंड्रेला में मरीजों के लिए पुन: प्रयोज्य कैरी बैग वितरित किए। इस पहल का मकसद है “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान को आगे बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाना।
सीएचसी मंड्रेला में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार और पंकज लामोरिया ने कैरी बैग का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि जे के टेन फैक्ट्री का यह प्रयास न केवल अस्पताल आने वाले मरीजों की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि प्लास्टिक थैलियों के उपयोग को भी कम करेगा।
कार्यक्रम में फैक्ट्री की ओर से रमेश चंद्र बेनीवाल, शैतान सिंह, अशोक डांगी, आनंद डांगी, लोकेश डांगी, पवन डाबड़ी और नेतराम डाबड़ी मौजूद रहे। फैक्ट्री प्रबंधन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सामाजिक जिम्मेदारी निभाना और स्वास्थ्य सेवाओं को सहयोग देने के साथ-साथ पर्यावरण को बचाना है।
सीएचसी में मरीजों को दवाइयाँ देते समय अब प्लास्टिक थैलियों की जगह पुन: प्रयोज्य बैग दिए जाएंगे। इससे न केवल प्लास्टिक प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।





