Wednesday, February 11, 2026
Homeचिड़ावाप्रधान पद पर इंद्रा डूडी की बहाली के बाद पंचायत समिति परिसर...

प्रधान पद पर इंद्रा डूडी की बहाली के बाद पंचायत समिति परिसर में छुट्टी के दिन भी सरगर्मी, मीडिया को देख कर छुपते-छुपाते निकले कर्मचारी

चिड़ावा, 30 सितम्बर: पंचायती राज विभाग द्वारा चिड़ावा प्रधान पद पर इंद्रा डूडी की बहाली के आदेश जारी होने के बाद मंगलवार को पंचायत समिति परिसर में जोरदार हलचल रही। अलग-अलग प्राइवेट गाड़ियों से पहुंचे कई अधिकारी व कर्मचारी भी पंचायत समिति परिसर में बीडीओ निवास पर आते-जाते देखे गए।

इस समूचे घटनाक्रम की भनक लगते ही कई मीडियाकर्मी पंचायत समिति परिसर में पहुंचे, हालांकि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कैमरे के सामने आने के लिए तैयार नहीं हुआ और सभी मुंह छुपाते हुए ही बाहर निकले।

डूडी ने जताया राज्य सरकार का शुक्रिया

प्रधान इंद्रा डूडी ने समाचार झुंझुनूं 24 से बात करते हुए राज्य सरकार द्वारा की गई निष्पक्ष जांच पर संतोष व्यक्त किया तथा साथ ही इस इस पूरे प्रकरण में उन पर लगाए गए आरोपों का सबूतों के साथ जवाब देने के लिए बुधवार को पद ग्रहण के समय मीडिया से रूबरू होने की बात भी कही।

प्रधान डूडी ने पूर्व प्रधान रोहिताश्व धांगड़ पर भी गंभीर आरोप लगाए। डूडी ने आरोप लगाया कि रोहिताश्व धांगड़ द्वारा पंचायतों के काम के ठेके डमी फर्म बनाकर स्वयं हासिल किए गए।

ठेकेदार राजकुमार ने लगाया फाइलों को खुर्द-बुर्द करने का आरोप

प्रधान रोहिताश्व धांगड़ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले ठेकेदार राजकुमार ने बताया कि वे अपने किसी निजी काम से चिड़ावा आए थे, यहां आने पर यह सूचना मिली थी कि पूर्व प्रधान इंद्रा डूडी को राज्य सरकार ने पुनः बहाल कर दिया है। इसके बाद आज छुट्टी के दिन जिस तरह की सक्रियता अधिकारियों व कर्मचारियों की यहां पंचायत समिति परिसर में देखने को मिल रही है, वह संदिग्ध है। ठेकेदार राजकुमार ने आरोप लगाया कि निश्चित तौर पर ग़लत कामों पर पर्दा डालने के लिए फाइलों व महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस भी पहुंची

बाद में सूचना पर पुलिस भी पंचायत समिति में पहुंची। बीडीओ अनिषा बिजारणिया ने मीडियाकर्मियों की मौजूदगी को निजता का उल्लंघन बताते हुए आपत्ति जताई। हालांकि छुट्टी के दिन अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रियता पर मीडियाकर्मियों के सवालों पर बीडीओ ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!