Thursday, June 12, 2025
Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ का...

प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान: “भारत ने खुद को तपाकर नई पहचान बनाई”

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्र की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इन वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व विकास की राह तय की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं को तपाकर और खपाकर 140 करोड़ भारतवासियों के विश्वास का प्रतीक बना दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि पिछले 65 वर्षों में आमजन का सरकार के प्रति जो भरोसा टूट गया था, उसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने दोबारा कायम किया है। आज भारत वैश्विक मंचों पर एक सशक्त और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है।

Advertisement's
Advertisement’s

भारत की सुरक्षा और ताकत का हुआ प्रदर्शन

सीएम योगी ने कहा कि “अगर कोई हम पर युद्ध थोपेगा, आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देगा या भारत की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, तो उसका जवाब एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंधूर के रूप में दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी ताकत का लोहा दुनिया को मनवाया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब भारत सिर्फ बातचीत की नीति तक सीमित नहीं है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर निर्णायक कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटता।

2014 के पहले और अब के भारत की तुलना

योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत एक अस्थिर अर्थव्यवस्था के रूप में देखा जाता था। लेकिन बीते 11 वर्षों में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

उन्होंने बताया कि “जिस ब्रिटेन ने भारत पर करीब दो शताब्दियों तक शासन किया, आज भारत उसकी अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ चुका है।” इसके साथ ही भारत ऐसा पहला देश बना है जिसने पिछले एक दशक में प्रति व्यक्ति आय को दोगुने से भी अधिक कर लिया है।

पंच प्रण और 11 संकल्प: विकास का आधार

सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए ‘पंच प्रण’ का मार्गदर्शन दिया, जो हैं:

  1. विकसित भारत का संकल्प
  2. गुलामी की मानसिकता से मुक्ति
  3. अपनी विरासत पर गर्व
  4. राष्ट्रीय एकता और एकजुटता
  5. नागरिक कर्तव्य का पालन

इन पंच प्रणों के दायरे में सरकार ने 11 संकल्पों को स्वीकार कर नीतिगत निर्णय लिए और आम जनता को इन मूल्यों से जोड़कर देश को आगे बढ़ाया। योगी ने कहा कि यह देश के समग्र और संतुलित विकास का प्रमाण है।

Advertisement's
Advertisement’s

‘पीएम मोदी की लीडरशिप में हुआ नए भारत का उदय’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता ने देश को न केवल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया, बल्कि ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को भी मजबूती दी।

उन्होंने कहा कि आज का भारत न सिर्फ तकनीक, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सशक्त बनकर उभरा है, बल्कि यह लोकतंत्र, सुशासन और सेवा की भावना को भी साकार कर रहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!