Thursday, March 19, 2026
Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधन: आज एनडीए संसदीय दल की अहम बैठक

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधन: आज एनडीए संसदीय दल की अहम बैठक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। यह संबोधन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का संसद के पहले सत्र के दौरान सत्तारूढ़ दल के सांसदों को पहला संबोधन होगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों के सभी सांसदों को इस बैठक के बारे में सूचित कर दिया गया है और उन्हें अनिवार्य रूप से बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि 2014 के बाद पहली बार भाजपा को हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में बहुमत नहीं मिला है। इस बार सरकार चलाने के लिए पार्टी अपने सहयोगियों पर निर्भर है।

एनडीए की बैठक और संसद का संयुक्त अधिवेशन

एनडीए की बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी दोनों सदनों में इस चर्चा का जवाब देंगे। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 240 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगियों को 53 सीटें मिलीं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!