Monday, February 16, 2026
Homeदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज अंतिम दिन, गिर नेशनल...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज अंतिम दिन, गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लिया आनंद

गिर, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय गुजरात दौरे का आज (3 मार्च) अंतिम दिन है। इस मौके पर उन्होंने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने खुले वाहन में सफारी की और कैमरे से शेरों की तस्वीरें भी लीं। प्रधानमंत्री मोदी के इस सफारी के कई दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

तीन दिवसीय दौरे में शामिल रहे कई कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए शनिवार (1 मार्च) की शाम जामनगर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। रविवार (2 मार्च) को उन्होंने पवित्र सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां भक्तों के साथ बातचीत भी की। इसके बाद वे गिर नेशनल पार्क स्थित राज्य वन विभाग के गेस्ट हाउस सिंह सदन पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। आज सुबह उन्होंने जंगल सफारी का अनुभव लिया।

Advertisement's
Advertisement’s

पीएम मोदी की जंगल सफारी की झलकियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गिर नेशनल पार्क की जैव विविधता और वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर गहरी रुचि दिखाते नजर आए। सफारी के दौरान वे एक खुली जीप में सवार होकर पार्क का भ्रमण करते दिखे। इस दौरान उनके हाथ में कैमरा था और उन्होंने शेरों की तस्वीरें भी खींची। इस मौके पर उनके साथ वन विभाग के अधिकारी और अन्य सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे।

https://twitter.com/ANI/status/1896426572569264594

विश्व वन्यजीव दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा,
“आज विश्व वन्यजीव दिवस पर आइए हम अपने ग्रह की अविश्वसनीय जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं। हर प्रजाति एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आइए आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके भविष्य की रक्षा करें। हम वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा में भारत के योगदान पर भी गर्व करते हैं।”

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री

गिर वन्यजीव अभयारण्य के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इस बैठक में वन्यजीव संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। बता दें कि NBWL में कुल 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठनों के सदस्य, मुख्य वन्यजीव वार्डन और राज्यों के संबंधित विभागों के सचिव शामिल हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!