झुंझुनू: एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार, 23 जून को झुंझुनू के होटल ग्रीन अम्ब्रेला में एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा एमिटी अचीवर अवार्ड्स-2024में विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अविनाश व डॉ. भूपेश थे। वक्ताओं ने संस्थाओं में हायर रैंकर रहे स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शामिल हुए विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्स और उनमें कैरियर निर्माण की संभावनाओं की जानकारी भी वक्ताओं ने इस अवसर पर दी।
एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के प्रोग्राम काॅर्डिनेटर मनोज अग्रवाल ने बताया कि झुंझुनू जि़ले के इक्कीस स्कूलों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को मेडल एवं सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया है। जिन छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा 2024 में 85 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनको अचीवर अवार्ड दिया गया। अचीवर अवार्ड समारोह में सत्यापन के उद्देश्य से विद्यार्थी अपने आधार कार्ड और 12वीं कक्षा की मार्कशीट की फोटो कॉपी के साथ पहुंचे थे।
21 संस्थाओं के छात्रा-छात्राओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम में बिड़ला पब्लिक स्कूल, झुंझुनू अकादमी, जीबी मोदी पब्लिक स्कूल, राजस्थान पब्लिक स्कूल, एलन, एसएस मोदी विद्या विहार, गंगाराम बालकिशन मोदी स्कूल, डीवी बालिका विद्यालय, विज्डम सिटी, स्टार अकादमी, पीरामल कन्या विद्यालय, जीडीएल रूंगटा स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, पैसिफिक इंटरनेशनल स्कूल, आदर्श बाल विद्या मन्दिर, इन्दिरा पब्लिक स्कूल, डिफेंस पब्लिक स्कूल, आरके बिड़ला स्कूल, रिजोनेंस के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।





