चिड़ावा: धार्मिक आस्था और खुशियों के संगम का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला जब ताराचंद चेजारा के परिवार में पौत्र जन्म की खुशी में उनके निवास स्थान पर राम अमृतवाणी पाठ का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को अधिक पावन बना दिया। प्रसाद वितरण, पुष्प वर्षा और बधाई गीतों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
पौत्र जन्म की खुशी में धार्मिक आयोजन
ताराचंद चेजारा ने परिवार में पौत्र जन्म के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु राम अमृतवाणी पाठ करवाया। आए हुए श्रद्धालुओं का विशेष सत्कार किया गया और भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया, जिससे सभी के चेहरों पर आनंद साफ दिखाई दिया।
श्रद्वालु बड़ी संख्या में रहे मौजूद
पाठ में प्रवीण वर्मा, शिव कुमार योगी, राजकुमार जिसपाल, धर्मेंद्र, रामचंद्र शर्मा, कैलाश, योगेश, वीरांष, विनोद, मुकेश ककरानिया, ताराचंद, मुकेश, रिछपाल और सुनील सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने रामभक्ति में मग्न होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
महिलाओं ने भजन-कीर्तन से बिखेरी श्रद्धा और उत्सव की खुशबू
महिलाओं में शिक्षा बजाज, सुलोचना, निधि जांगिड़, कौशल्या, कविता जोशी, सुमन जांगिड़, संजना, सरिता, बबीता जिसपाल, अन्नू तंवर, मीनू देवी, सुशीला, रिया जसपाल और रिशु महमिया आदि ने मिलकर बधाई गीत गाते हुए खुशियां साझा कीं। सभी महिलाओं की गोद भराई की गई और पुष्प वर्षा ने वातावरण को और भी पावन बना दिया।
भक्तिमय माहौल ने सभी को किया अभिभूत
पाठ और भजनों की गूंज से पूरा परिसर धर्म और आनंद से सराबोर रहा। आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक ऊर्जा और खुशियों का अनोखा मेल देखने को मिला।





