Monday, July 28, 2025
Homeचिड़ावापृथ्वीराज शर्मा को विश्व हिंदू परिषद चिड़ावा का जिलाध्यक्ष और पवन शर्मा...

पृथ्वीराज शर्मा को विश्व हिंदू परिषद चिड़ावा का जिलाध्यक्ष और पवन शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जयपुर प्रांत बैठक में नई नियुक्तियों पर संगठन पदाधिकारियों ने दी बधाई

जयपुर/चिड़ावा: निवाई में आयोजित विश्व हिंदू परिषद जयपुर प्रांत की बैठक के दौरान चिड़ावा जिला संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। इस बैठक में पृथ्वीराज शर्मा को चिड़ावा जिलाध्यक्ष और पवन कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारियों की घोषणा होते ही संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।

संगठन मंत्री राजाराम, प्रांत अध्यक्ष प्यारेलाल मीणा और सचिव राधेश्याम ने पृथ्वीराज शर्मा को चिड़ावा जिले की कमान सौंपते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी। पवन शर्मा को उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर भी संगठन के वरिष्ठों ने उनकी कार्यक्षमता की सराहना की।

नियुक्तियों की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरी, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांभू, झुंझुनूं भाजपा नगर अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, उमाशंकर महमिया, पवन देवराला, योगेश कलावटीया, संतोष अहलावत (पूर्व सांसद), सुभाष पूनिया (पूर्व विधायक), जे पी चंदेलिया (पूर्व विधायक), सेवाराम पुष्पा गुप्ता (चेयरमैन सूरजगढ़), सुभाष मधु शर्मा (पूर्व चेयरमैन चिड़ावा), सुरेश शर्मा (पूर्व चेयरमैन सूरजगढ़), हीरालाल जोशी (पूर्व चेयरमैन सूरजगढ़), विजय हलवाई (पूर्व चेयरमैन पिलानी), निरंजन शर्मा, रामगोपाल मिश्रा, नवनीत शर्मा, अनील गुप्ता, ललित भगेरिया, शीशराम हलवाई, शंभू पंवार, अशोक गोयल, राजेंद्र कोच, नरेन्द्र गिरधर सहित अनेक लोगों ने व्यक्तिगत रूप से और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी।

इसके अतिरिक्त विप्र फाउंडेशन, वस्त्र व्यापार संघ, विश्व हिंदू परिषद चिड़ावा इकाई, राजेंद्र शर्मा (झेरली), सुरेश जलीन्द्रा, डॉ. हरिसिंह सांखला, डॉ. रघुवीर मील, पवन मावंडिया, कैलाश मेघवाल, राजकुमार शर्मा, विनोद, पवन बड़बर, दिलीप सरपंच, मनोज, महेश लड़ूंदा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने नई नियुक्तियों पर प्रसन्नता जताते हुए भविष्य में बेहतर कार्यों की कामना की।

पृथ्वीराज शर्मा और पवन शर्मा ने इस अवसर पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के धर्म, संस्कृति और सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!