चिड़ावा, 22 जून: इस्माइलपुर में पर्यावरण प्रेमी परिवार द्वारा मानसून के मौसम को देखते हुए अनूठी पहल की गई है। गांव के शर्मा परिवार ने अपने पूर्वजों की स्मृति में सार्वजनिक स्थान पर बरगद के पौधे लगाए गए हैं।
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी शेखर शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय मातृ दत शर्मा जी, स्व. अरविन्द जी, स्व रामेश्वर जी, स्व. श्रीमती सावित्री देवी, स्व. श्रीमती महादेवी की स्मृति में परिवार द्वारा ये 5 पौधे लगाए गए हैं। शेखर शर्मा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वृक्षारोपण करना चाहिए। पौधे लगाने के साथ उनकी उचित देख रख भी जरूरी है। पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाने से उन पौधों के प्रति आपका अनुराग रहता है तथा पौधों की सार सम्भाल अच्छे से हो पाती है।
इस अवसर पर पुष्पा देवी शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, सरोज देवी, शेखर शर्मा, आभा शर्मा, विमल शर्मा, रविन्द्र सिंह शेखावत, कृष्ण कुमार बालापोता, महेन्द्र सिंह एवं पर्यावरण प्रेमी बीरबल सिंह सहित शर्मा परिवार के अन्य सदस्य व प्रबुद्ध ग्रामवासी उपस्थित रहे। शर्मा परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा।