Tuesday, February 24, 2026
Homeचिड़ावापुष्पवर्षा और भजनों के संग निकली डाक निशान यात्रा, श्री श्याम हरि...

पुष्पवर्षा और भजनों के संग निकली डाक निशान यात्रा, श्री श्याम हरि कीर्तन मंडल के तत्वावधान में 42वीं डाक निशाना यात्रा रवाना

चिड़ावा: शहर में बुधवार सुबह भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्री श्याम हरि कीर्तन मंडल के तत्वावधान में 42वीं डाक निशाना यात्रा पंडित गणेश नारायण मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर से विधिवत रूप से रवाना हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और “बाबा श्याम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

डीजे पर बजते खाटू श्याम भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। निशान रवानगी के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूब गया।

यात्रा से पूर्व सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर मंदिर प्रांगण में पंडित राजू शर्मा के आचार्यत्व में निशाना की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से मंगल यात्रा की कामना की। पूजा के पश्चात भव्य आरती हुई और तत्पश्चात डाक निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार यह डाक निशान यात्रा आज शाम रींगस के पास मंढा पहुंचकर पदयात्रा में परिवर्तित हो जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचेंगे।

श्री श्याम हरि कीर्तन मंडल द्वारा निशाना यात्रा में शामिल लगभग 300 श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान और आवागमन की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

निशान रवानगी के अवसर पर पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, सज्जन मित्तल, नरोत्तम हलवाई, सुरेंद्र बैद, हरि गोविन्द मित्तल, प्रदीप गुप्ता, सोनू मित्तल, महेंद्र मोदी, दिनेश जागिड़, आशीष केडिया, विकेश खंडेलिया, नितिन भारद्वाज, विक्की सैनी, शिव सैनी, रमेश स्वामी, दीपेश शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, रॉकी शर्मा, मनीष धाबाई और महेश वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!