Saturday, May 10, 2025
Homeझुन्झुनूपुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने किया बिसाउ थाने का निरीक्षण, दिए कड़े...

पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने किया बिसाउ थाने का निरीक्षण, दिए कड़े दिशा-निर्देश

झुंझुनू, 8 सितंबर। जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी आईपीएस ने आज बिसाउ पुलिस थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का गहन अवलोकन किया। उन्होंने थाने के मालखाना, हवालात, बैरेक, एचएम कार्यालय, थाना परिसर और कम्प्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया।

पुलिसकर्मियों को दी कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की हिदायत

अधीक्षक शरद चौधरी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा है, और इसके लिए पुलिसकर्मियों को सदैव जनता के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।

अपराध नियंत्रण और पेंडिंग मामलों पर विशेष जोर

थाने में दर्ज अपराधों की समीक्षा करते हुए, पुलिस अधीक्षक ने अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित मामलों का शीघ्र अनुसंधान पूरा करने और वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, महिला और बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों पर विशेष ध्यान देने और यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठाने पर बल दिया।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश

इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों के सख्त पालन पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!

Chat Now

15:09