Monday, February 16, 2026
Homeपिलानीपीपली के सरकारी स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन: प्रतिभाओं को पुरस्कार वितरण...

पीपली के सरकारी स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन: प्रतिभाओं को पुरस्कार वितरण और भामाशाहों का सम्मान किया गया, भाजपा नेता राजेश दहिया थे मुख्य अतिथि

पिलानी ब्लॉक के पीपली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतिभाओं को पुरस्कार वितरित किए गये, वहीं भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। भाजपा नेता राजेश दहिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. शर्मिला ने की।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय स्टाफ द्वारा साफा, शाॅल व माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया गया। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गई। अतिथियों ने कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं से मुलाकात की व सभी का उत्साहवर्धन किया साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के पूर्व छात्रों का स्नेह मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

वार्षिक उत्सव समारोह में CBEO प्रेमचंद खन्ना, प्रदीप शर्मा, रणवीर स्योराण, कृष्ण लुणायच, रामसिंह कादयान, सुभाष डूडी, राधेश्याम मान, मानसिंह लुणायच, जाॅनी नेहरा, विकास कुमार व विद्यालय स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!