Saturday, June 28, 2025
Homeपिलानीपिलानी में 75 वर्षीया फूला देवी सूखा मटका लेकर पहुंची जलदाय विभाग,...

पिलानी में 75 वर्षीया फूला देवी सूखा मटका लेकर पहुंची जलदाय विभाग, वार्ड में जलापूर्ति के लिए एईएन को दिया ज्ञापन

पिलानी के वार्ड नं 19 की 75 वर्षीया फूला देवी आज सूखा मटका लेकर जलदाय विभाग पहुंची। जलदाय विभाग के अधिकारियों को मटका दिखा कर फूला देवी ने कहा कि 75 वर्ष की अवस्था में ऐसा पहली बार है, जब घर का मटका बिना पानी के सूख गया है। फूला देवी के साथ वार्ड पार्षद राजकुमार नायक और वार्ड नं 18 व 19 की अन्य महिलाएं भी थीं।

पार्षद राजकुमार नायक के नेतृत्व में जलदाय विभाग पहुंची महिलाओं ने अधिकारियों को अपनी तकलीफ बताई और समस्या के समाधान की मांग की। महिलाओं का कहना था कि वार्ड 18,19 के निवासी पीने के पानी को लेकर पिछले दो वर्षों से बेहद परेशान हैं। भगत सिंह सर्किल के पास के बोरिंग से जलदाय विभाग द्वारा की जा रही जलापूर्ति बेडवाल हॉस्पिटल के पास की केवल एक गली तक सीमित है। बाकी वार्डवासियों को इस बोरिंग से एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा है। पार्षद राजकुमार नायक ने बताया कि जलदाय विभाग के कर्मचारी और ठेकेदार पैसे लेकर अवैध कनेक्शन कर देते हैं। शिकायत पर आने वाले कर्मचारी दिखावे के लिए खड्डा खोदते हैं, लेकिन बिना कुछ किए ही उसे वापस बंद कर देते हैं।

वार्डवासियों ने एईएन सुमित चौधरी को जलापूर्ति सुचारू करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा, जिस पर एईएन चौधरी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वार्डवासियों ने समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी है।

इन्होंने दिया ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में फूलादेवी, संतोष देवी, उर्मिला देवी, रामा देवी, लक्ष्मी देवी, ग्यारसी देवी, बिमला देवी, हजारी लाल सैनी, रमेश कुमार, जुगल किशोर, प्रिंस शर्मा, संदीप सैनी, आजाद, श्रवण, रामावतार वर्मा, राजवीर, मुकेश, बबलू, विजेन्द्र, किशनलाल सैनी सहित अन्य वार्डवासी शामिल थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!