Friday, February 13, 2026
Homeपिलानीपिलानी में 1 करोड़ की लागत से बनेगा संस्कृत विद्यालय का 2...

पिलानी में 1 करोड़ की लागत से बनेगा संस्कृत विद्यालय का 2 मंजिला नया भवन, विजयादशमी पर शिलान्यास में मौजूद रहे गणमान्यजन

पिलानी, 2 अक्टूबर: विजयादशमी पर आज पिलानी में राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय के भवन निर्माण के लिए नींव का पूजन किया गया। राज्य सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान (समसा) के तहत स्कूल भवन के निर्माण के लिए हाल ही में 1करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था, इस राशि से संस्कृत विद्यालय का दो मंजिला नया भवन बनेगा।

विद्यालय भवन के नींव पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजेपी नेता राजेश दहिया थे जबकि अध्यक्षता प्रधानाध्यापक संतोष कौशिक ने की।

प्रधानाध्यापक संतोष कौशिक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं कलश के साथ शिलान्यास करवाया। विद्यालय की बालिकाओं ने मंगल गीतिकाओं से वातावरण को संस्कृतमय बना दिया।

आपको बता दें कि स्कूल भवन के लिए पार्षद राजकुमार नायक के प्रयासों से भूमि उपलब्ध हो पाई थी। दरअसल लगभग 4 दशक पूर्व नायक समाज ने स्कूल के लिए बिरला परिवार को भूमि दी थी, लेकिन यहां स्कूल नहीं बन पाई थी। बाद में जब संस्कृत विद्यालय के लिए भूमि की आवश्यकता हुई, तब पार्षद राजकुमार नायक के प्रयासों से ही बिरला परिवार ने यह भूमि स्कूल के लिए नायक समाज को वापस लौटाई थी।

ये रहे मौजूद

संस्कृत विद्यालय के भवन निर्माण के लिए आयोजित नींव पूजन कार्यक्रम में हीरालाल नायक, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, मुरली मनोहर शर्मा, राजकुमार नायक, डाॅ सुरेश शर्मा, राजकुमार भास्कर, डाॅ कैलाश चतुर्वेदी, सीबीईओ सुमन चौधरी, धर्मवीर शास्त्री, मातुराम वर्मा, मोहनलाल बोचीवाल, अनिल शर्मा, संदीप पारीक, मंजु कुल्हरी, अनिता जांगिड़, धर्मेन्द्र नेहरा, राजेश फोरमैन, अंजू काला सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!