पिलानी, 28 दिसम्बर 2024: स्थानीय मंडेलिया शिक्षण संस्थान में 29 दिसंबर, 2024 को एक रोमांचक राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता झुंझुनू जिला बॉडीबिल्डिंग संगठन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 11:00 बजे से किया जाएगा। खिलाड़ियों का वजन 11:00 बजे से 2:00 बजे के बीच लिया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम 4:00 बजे होगा।
प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले होंगे, जिनमें 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85 और 85 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग शामिल हैं।
प्रतियोगिता में बेस्ट पोजर, मोस्ट इंप्रूवर, चैंपियंस ऑफ द चैंपियन और मिस्टर राजस्थान जैसे कई खिताब दिए जाएंगे।
आयोजन स्थल पर जिला बॉडीबिल्डिंग संघ के पदाधिकारी और विद्यालय प्रबंधक पी एस शेखावत, वीरेंद्र बाबल, वीरेंद्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अजीत सिंह, लोकेश डाड़ा, विकास डूमोली, रमेश कुमार जांगिड़, दीपक कुमार, अंकित मोगा, राजपाल लुणायच, कैलाश व्यास लीखवा, विजेंद्र सिंह शेखावत और नितेंद्र पाठक मौजूद रहेंगे।
मंडेलिया शिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करता है।





