Wednesday, February 11, 2026
Homeपिलानीपिलानी में सेवानिवृत्त विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

पिलानी में सेवानिवृत्त विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

पिलानी: उपखंड में सेवानिवृत्त विद्युत अधिकारी और कर्मचारियों ने हनुमान मंदिर परिसर में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर चिड़ावा और झुंझुनूं से पहुंचे वरिष्ठ अभियंता और अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्नेह, सौहार्द और सेवाकाल की यादों से भरा माहौल देखने को मिला।

पिलानी के विद्युत कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित इस दीपावली स्नेह मिलन में जिलेभर से सेवानिवृत्त विद्युत अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
झुंझुनूं से रामगोपाल शर्मा, चिड़ावा से ओ. पी. शर्मा, मदनलाल शर्मा सहित पिलानी के मनीराम जांगिड़, पुरुषोत्तम भटइया, गजानंद शर्मा, नंदलाल सैनी, दयाचंद पुनिया, हरिकिशन शर्मा, सुभाष कस्वां, मांगे राम ओला, शिवकुमार, मूलचंद शर्मा, नंदलाल स्वामी, भीमसिंह, गूगनसिंह, किशोरसिंह, रोतास सिंह, हवसिंह जांगिड़, गोविंददेव शर्मा, मांगेराम सिहाग, रमाकांत, सांवरमल, घीसाराम, सुभाष कुल्हरी, मीरसिंह, बिहारीलाल, बबरूवाहन पूनिया, मजीद खान, ताजू खान, ओमप्रकाश पीपली, ओमप्रकाश चावरिया, ओमप्रकाश मंडरेला, धर्मपाल, रोतास गुर्जर, गोपिकिशन शर्मा, सीताराम सैनी, बजरंगलाल आलड़िया, घड़सीराम, ताराचंद, शेरसिंह, ईश्वरसिंह, धनपत राम और महावीर मण्डाड सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रामगोपाल शर्मा ने निगम स्तर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हो रही समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिन साथियों की आयु 70 या 75 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनके वेतन में क्रमशः 5% और 10% वृद्धि की जाएगी। इस सूचना पर उपस्थित सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की और निगम प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया।

समारोह के अंत में मदनलाल शर्मा ने सभी साथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। आपसी सौहार्द और मित्रता के माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!