पिलानी, 6 अप्रैल 2025: राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा सियाराम शाखा पिलानी द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वार्ड नंबर 2 पिलानी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी ने की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता होशियार सिंह लुणायच, सह संगठन महामंत्री शुभेंद्र सिंह, अतिरिक्त महामंत्री निरंजन शर्मा, संरक्षक राधेश्याम मान, जिलाध्यक्ष अशोक कुलहरि, शिक्षक नेता संतोष कौशिक सहित सेवानिवृत्त शिक्षक दयासिंह, शेर सिंह कुमावत और पृथ्वी सिंह का सम्मान शॉल और प्रतीक चिह्न देकर किया गया। साथ ही, संगठन के भामाशाह प्रेरक सम्मान प्राप्त पदाधिकारी भी सम्मानित किए गए।
समारोह को उम्मेद सिंह डूडी, अशोक कुलहरि, राधेश्याम मान, निरंजन शर्मा, शुभेंद्र सिंह, और होशियार सिंह लुणायच ने संबोधित किया। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अहम बताते हुए संगठनात्मक मजबूती पर भी बल दिया।

समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष चरण सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष वेदपाल, कोषाध्यक्ष रामकरण सैनी, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र, दिनेश पूनिया, अशोक संदीप, थानाराम, राकेश, कमलेश सहित अनेक शिक्षकगण मौजूद रहे।