Wednesday, February 11, 2026
Homeपिलानीपिलानी में शराब ठेके पर फायरिंग का खुलासा — 25-25 हजार के...

पिलानी में शराब ठेके पर फायरिंग का खुलासा — 25-25 हजार के ईनामी दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनू: पुलिस थाना पिलानी क्षेत्र के ग्राम लिखवा में शराब ठेके पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के ईनामी दो मुख्य आरोपी सचिन उर्फ कालु मेघवाल व अक्षय पंडित उर्फ माकड को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश के लिए संयुक्त टीमें गठित की गई थीं।

750 किलोमीटर पीछा, 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले

पुलिस की टीमों ने तकनीकी साधनों व मानवीय आसूचना के आधार पर करीब 750 किमी तक पीछा करते हुए 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और लगभग 200 सीडीआर का विश्लेषण किया। हरियाणा व राजस्थान के कई शहरों में दबिशे दी गईं।

रंगदारी व आतंक फैलाने के लिए वारदात

जांच में सामने आया कि आरोपी अक्षय पंडित हरियाणा में भी शराब ठेकों पर फायरिंग की वारदातों में वांछित चल रहा है। फरारी के दौरान पिलानी व आसपास के युवकों को साथ जोड़कर शराब ठेकों से रंगदारी वसूलने व इलाके में आतंक फैलाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना का विवरण

📅 तारीख: 21 नवंबर 2025
⏰ समय: शाम 7:30 बजे
📍 स्थान: शराब ठेका, ग्राम लिखवा, थाना पिलानी

मामले के परिवादी चैन सिंह, जो सैल्समैन के पद पर कार्यरत हैं, के अनुसार — दो आरोपी मोटरसाइकिल से आए और फायरिंग की। रैक पर रखी शराब की बोतलों पर दो गोलियां चलाई गईं और चार हवाई फायर कर धमकाया गया। साथ ही लक्षित उगाही की धमकी वाला पत्र भी थमाया गया।

इस रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गिरफ्तारी कैसे हुई?

🔹 अक्षय पंडित उर्फ माकड – बुवानी खेड़ा (हरियाणा) में मोसी के बेटे के खेत में बने मकान से
🔹 सचिन उर्फ कालु मेघवाल – पाथड़िया रोड पर पहाड़ी क्षेत्र से पीछा कर गिरफ्त में

दोनों से पूछताछ जारी है और वारदात में प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्यों की तलाश जारी है।

वारदात में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार

1️⃣ हिमांशु जाट निवासी नरहड़
2️⃣ पंकज उर्फ टोनी निवासी इस्माइलपुर

दोनों आरोपी घटना में शामिल होने की बात स्वीकार चुके हैं।

उच्च अधिकारियों की भूमिका

कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेंद्र सिंह राजावत RPS के मार्गदर्शन में‌, वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल RPS के सुपरविजन में,
थानाधिकारी पिलानी चंद्रभान पु.नि. के नेतृत्व में की गई।

एजीटीएफ, साइबर सेल व विभिन्न थाना टीमों ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!