Thursday, June 19, 2025
Homeपिलानीपिलानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन, प्रान्त...

पिलानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन, प्रान्त सह संघचालक डॉ. हेमंत सेठिया ने कहा दुनिया भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित होता देखेगी

पिलानी, 20 अक्टूबर 2024: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ के स्थापना दिवस पर मनाये जाने वाले विजयादशमी उत्सव एवं संघ के शताब्दी वर्ष के प्रारम्भ पर होने वाला शस्त्र पूजन कार्यक्रम एवं पथ संचलन आज पिलानी में सम्पन्न हुआ। रामलीला मैदान, तालाब पर आयोजित कार्यक्रम में संघ के जयपुर प्रान्त सह संघचालक डॉ. हेमंत सेठिया मुख्य वक्ता थे। मुख्य अतिथि प्रो. एसबी सिंह (बिट्स पिलानी) थे। विभाग संघ चालक अशोक सिंह शेखावत व डॉ. वरुण बेडवाल भी प्रमुख रूप से मंचस्थ थे।

दीप प्रज्जवलन के पश्चात प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए डॉ. हेमंत सेठिया ने कहा कि हम आज दुनिया में नया इतिहास घटित होते हुए देख रहे हैं और भारत भी करवट बदल रहा है। पिछले कई वर्षों में अनेक महानुभावों ने जो पुरुषार्थ किये हैं, उनका परिणाम आज दिखाई दे रहा है। हम सब निकट भविष्य में भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित होते देखेंगे, इसके लिए हमें भी अपनी तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, लेकिन अभी हमारा लक्ष्य पूर्ण नहीं हुआ है। अभी तो सिर्फ आधार बना है, वास्तविक कार्य करने का समय तो अब आया है। हमारे कार्यकर्ताओं को अपना आत्म विकास करना होगा क्योंकि आज संघ की ओर अपेक्षा से देखा जा रहा है। समाज और जीवन के सभी प्रश्नों का उत्तर लोग संघ से चाहते हैं। हमें ऐसे समाज का निर्माण करना है, जो अपने प्रश्नों का समाधान करने में स्वयं सक्षम हो।

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों द्वारा दंड और नियुद्ध के प्रयोग, आसन एवं योग व्यायाम का सामूहिक प्रदर्शन किया गया। बाद में घोष के साथ पथ संचलन प्रारम्भ हुआ जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस रामलीला मैदान तालाब पहुंच कर सम्पन्न हुआ। इस दौरान मोहल्ला विकास समितियों और सामाजिक संगठनों की ओर से स्वयंसेवकों के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

विडियो देखें:

इस अवसर पर आरएसएस के जयपुर प्रांत के ग्राम विकास संयोजक सतीश कुमार, विभाग सम्पर्क प्रमुख पवन शर्मा, जिला सह कार्यवाह संत कुमार चिड़ावा, जिला बौद्धिक प्रमुख जितेन्द्र कुमार, जिला मुख्य मार्ग प्रमुख नरेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!