Thursday, June 19, 2025
Homeपिलानीपिलानी में महिला की मौत के बाद जमीन के विवाद को लेकर...

पिलानी में महिला की मौत के बाद जमीन के विवाद को लेकर 2 पक्ष आमने-सामने, नहीं होने दिया अन्तिम संस्कार, सरपंच व पुलिस के समझाने पर माने

पिलानी थाना क्षेत्र के लीखवा ग्राम पंचायत की ढाणी हंसास में आज एक महिला की मौत के बाद अन्तिम संस्कार को लेकर 2 पक्ष आमने-सामने हो गए। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बाद में पुलिस की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों ने समझाइश कर किसी तरह मृतका की अन्त्येष्टि के लिए दोनों पक्षों को राजी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाणी हंसास के रमेश कुमार धारीवाल की पत्नी रवीना (40 वर्ष) बीते कुछ माह से अस्वस्थ चल रहीं थी। शुक्रवार शाम बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। गांव में घर के नजदीक ही परिवार के 4 भाईयों के हिस्से का पुश्तैनी खेत है, जिसके एक हिस्से का कुछ वर्ष पूर्व सत्यवान मकड़ानिया को बेचान कर दिया गया था। बेचे गए इस खेत के ही एक छोटे हिस्से पर धारीवाल परिवार के मृतकों के अन्तिम संस्कार होते आए हैं। हालांकि अब जिसे यह खेत बेचा गया है, उसने भी यहां अपना घर बनवा लिया है और परिवार सहित यहीं रहता है।

शुक्रवार शाम रवीना की मौत के बाद आज सुबह जब परिवार के लोग अंत्येष्टि क्रिया के लिए जगह साफ करने गए तब सत्यवान मकड़ानिया ने आपत्ति जताते हुए उन्हें रोक दिया। विवाद बढ़ने पर मृतका रवीना के पति रमेश कुमार जाट ने पुलिस को इत्तिला कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीआई नारायण सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझाइश का प्रयास भी किया। लेकिन दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। इस बीच लीखवा सरपंच सूबेदार बच्चन सिंह व पूर्व सरपंच साधुराम भी ढाणी हंसास पहुंचे। बाद में सरपंच सूबेदार बच्चन सिंह के समझाने पर इस बात पर सहमति बनी कि खेत के वर्तमान मालिकाना हक वाले परिवार द्वारा उक्त 10X10 फीट की जगह अन्तिम संस्कार के लिए मृतका के परिवार को दी जाएगी, जिस पर वे चारदीवारी या चबूतरा बनवा लेंगे। बदले में इतनी ही भूमि मृतका के परिवार द्वारा सत्यवान मकड़ानिया को दी जाएगी।

समझौते के बाद काफी देर से तनावपूर्ण माहौल कुछ शांत हो पाया। विवाद के चलते मृतका का अन्तिम संस्कार भी 5 घंटे के विलम्ब से हो पाया। इतनी देर तक शव घर पर ही रहा और परिवार के लोग खेत के मालिक के साथ विवाद में उलझे रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!