पिलानी: बिरला गेस्ट हाउस में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी के झुंझुनू जिला पर्यवेक्षक कैप्टन प्रवीण डावर मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए कैप्टन डावर ने कहा कि गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में गांधी के नेतृत्व और लाल बहादुर शास्त्री की सादगीपूर्ण जीवनशैली से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी, जिला परिषद सदस्य विनीता रणवा, सुनीता धतरवाल, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, निहाल सिंह रणवा, चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय सैनी, पिलानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद काजला, नगरपालिका अध्यक्ष हीरालाल नायक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंड्रेला के यूनुस गौरी व डॉ. हरिसिंह सांखला उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मनजीत तंवर, दीपक नेहरा, धर्मपाल गांधी, पुरुषोत्तम चेजारा, रामप्रताप शर्मा, बनवारीलाल भास्कर, रजाक खां, विजय सरावगी, कन्हैयालाल कटारिया, मोहन जांगिड़, सलीम पार्षद, महावीर सिंह, रामजस सैनी, संत कुमार भांबू, लीलाराम भूपेश, सुबे सिंह भटैया, विक्रम सिंह कटेवा, मुमताज, गोविंद सिंह, जितेंद्र कुमार, महेश कटारिया सहित अनेक कांग्रेसजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच संचालन प्रेम प्रकाश मोयल ने किया।





