पिलानी, 19 जून: पिलानी में मानसून सीजन में अधिकाधिक वृक्षारोपण का उद्देश्य लेकर पर्यावरण प्रेमियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं। पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत आज पिलानी पहाड़ी के पास 200 से अधिक पौधे लगाए गए।
पर्यावरण प्रेमी कृष्ण कुमार, रमजान खान व जयमल सिरोवा ने पहाड़ी क्षेत्र में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने नीम व पीपल आदि छायादार वृक्षों के 200 से अधिक पौधे लगाए। पर्यावरण संतुलन के लिए इस अभियान में स्काईलार्क हेचरी कंपनी का भी सराहनीय सहयोग रहा।
पहाड़ी क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन व सड़क मार्ग के दोनों ओर ये पौधे लगाए गए हैं। पर्यावरण प्रेमी कृष्ण कुमार ने बताया कि वे प्रतिवर्ष मानसून से पूर्व विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं।