Wednesday, March 18, 2026
Homeपिलानीपिलानी में पानी संकट को लेकर प्रदर्शन तेज, वार्ड 20 और 21...

पिलानी में पानी संकट को लेकर प्रदर्शन तेज, वार्ड 20 और 21 के लोगों ने दी वोट बहिष्कार की चेतावनी, “पानी नहीं तो वोट नहीं” के नारों के साथ AIKKMS और AIDYO के नेतृत्व में जारी है आंदोलन

पिलानी, 29 मई 2025: नगर के वार्ड नंबर 20 और 21 में पानी की भारी किल्लत के खिलाफ 10 अप्रैल से चल रहा आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। कुंभाराम लिफ्ट कैनाल परियोजना के तहत चल रहे इस जन आंदोलन को एआईकेकेएमएस और एआईडीयो के बैनर तले क्षेत्रवासियों का निरंतर समर्थन मिल रहा है।

वार्ड 20 के निवासी आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि 51 नंबर टंकी में प्रतिदिन महज 2000 लीटर पानी आ रहा है, जिससे लगभग 30 परिवारों की आपूर्ति की जाती है। उनके अनुसार, कम से कम 6000 लीटर की जरूरत है, जबकि वैकल्पिक इंतजाम महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

सुशील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पानी सप्लाई के लिए लगाए गए ट्यूबवेलों की हालत खस्ताहाल है। मोटरें बार-बार जल जाती हैं और महीने में औसतन 15 दिन तक ट्यूबवेल मरम्मत के नाम पर बंद रहते हैं, जिससे लोग पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि जब तक नहर का पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक कोई भी मतदाता वोट नहीं डालेगा। इसी नाराजगी के तहत क्षेत्र में “पानी नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगातार लगाए जा रहे हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

इस आंदोलन में हिस्सा लेने वालों में रंजन मटोलिया, विशाल शर्मा, रवीश जांगिड़, राजीव रुथला, कंचन शर्मा, गंगा देवी, सुभाष सैनी, दीपक, धनेश, द्रौपदी, निवास सेन, ललिता, राहुल, प्रेम देवी जांगिड़, विशंभर, पवन शर्मा, महेंद्र जांगिड़, निर्मला जांगिड़, संगीता शर्मा, सुरेंद्र, महेंद्र शर्मा, मधु शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल स्थायी समाधान की मांग की है और स्पष्ट किया है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!