Sunday, June 22, 2025
Homeपिलानीपिलानी में पानी की समस्या को लेकर AIDYO का प्रदर्शन, जलदाय विभाग...

पिलानी में पानी की समस्या को लेकर AIDYO का प्रदर्शन, जलदाय विभाग के माध्यम से जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पिलानी, 28 मार्च 2025: पानी की गंभीर समस्या को लेकर आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (AIDYO) ने पिलानी में जोरदार प्रदर्शन किया और जलदाय विभाग के माध्यम से जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में महिलाओं और पुरुषों ने भारी संख्या में भाग लिया और पानी की समस्या को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Advertisement's
Advertisement’s

जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप

मुख्य वक्ता विष्णु वर्मा ने कहा कि दो बार विधानसभा चुनाव में जनता ने कुंभाराम नहर परियोजना से पानी उपलब्ध कराने के वादे पर जनप्रतिनिधियों को भारी मतों से विजयी बनाया, लेकिन सत्ता में आने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जनता को मजबूरन ऊंची कीमतों पर पानी खरीदना पड़ रहा है।

AIDYO की प्रमुख मांगें

AIDYO ने ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगें रखीं:

  1. वार्डों में स्थित पानी की टंकियों में नियमित रूप से जल भरा जाए।
  2. क्षेत्र की आबादी के अनुसार टंकियों की संख्या बढ़ाई जाए।
  3. नलों से जल आपूर्ति की समय-सीमा बढ़ाई जाए।
  4. बार-बार खराब होने वाली बोरिंग मोटरों की गुणवत्ता जांच कर उच्च गुणवत्ता की मोटरें लगाई जाएं।
  5. पिलानी को शीघ्र ही कुंभाराम नहर परियोजना से जोड़ा जाए।
Advertisement's
Advertisement’s

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग

प्रदर्शन में सीमा शर्मा, वेदकौर, माया, राजबाला, निशा, तैयब भाटी, शाहरुख अली, प्रताप आलड़िया, कैलाश, कृष्ण वर्मा, रविकांत पाण्डे, संदीप शर्मा, राजेंद्र सिहाग, विकास माखरिया और महावीर प्रसाद शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!