केन्द्र सरकार के नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पिलानी नगरपालिका सभागार में प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन लाइव देखा गया। इस अवसर पर पालिका प्रशासन, पार्षद, योजना की लाभान्वित नारी शक्ति भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मानसिंह श्योराण ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है और सरकार की योजनाओं से महिलाएं स्वावलंबी बनीं हैं। भाजपा पार्षद राजकुमार नायक ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए जो काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है, वह पिछले 70 सालों में भी नहीं हुआ था।
नगरपालिका सभागार में प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। पीएम मोदी के संबोधन के बाद योजना के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
ये रहे मौजूद
शक्ति वंदन कार्यक्रम का समापन के अवसर पर नगरपालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष हीरालाल नायक, अधिशाषी अधिकारी प्रियंका बुडानिया, जेईएन प्रदीप कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मानसिंह श्योराण, कार्यक्रम प्रभारी मुरली मनोहर शर्मा, पार्षद राजकुमार नायक, प्रदीप चोटिया, फूलसिंह सैनी, विक्रम रोहिल,ओमप्रकाश स्वामी, अनीता जांगिड आदि उपस्थित रहे।





