Wednesday, April 1, 2026
Homeपिलानीपिलानी में त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्तः कानून व्यवस्था बनाए रखने के...

पिलानी में त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्तः कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजारों व मुख्य मार्गों पर पुलिस तैनात

पिलानी: आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा के निर्देश पर कस्बे के बड़ चौक, निहाली चौक, बस स्टैंड सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाधिकारी सेवदा स्वयं इन सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं और गश्त टीमों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

त्यौहारों पर भीड़ और यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने मुख्य मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग भी शुरू की है। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की गई है।

थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि दीपावली पर बाजारों में संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाधिकारी सेवदा ने बाजार में गश्त के दौरान व्यापारियों से खुद बात की तथा उनसे त्यौहार के अवसर पर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सेवदा ने व्यापारियों से त्यौहार पर भीड़भाड़ को देखते हुए सतर्क रहने तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि के नजर आने पर पुलिस को सूचना देने की भी अपील की। थानाधिकारी ने बताया कि बाजार में हथियारबंद पुलिसकर्मी सुबह से शाम तक तैनात रहेंगे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। कस्बेवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील भी की गई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!