Friday, March 13, 2026
Homeपिलानीपिलानी में जानलेवा हमले का फरार आरोपी जयपुर से दबोचा गया, पुलिस...

पिलानी में जानलेवा हमले का फरार आरोपी जयपुर से दबोचा गया, पुलिस ने 9 महीने बाद किया बड़ा खुलासा

पिलानी: कस्बे में हुए सनसनीखेज जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी गोरधन उर्फ गोवर्धन शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई झुंझुनूं पुलिस की लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद संभव हो पाई।

दिनांक 5 मार्च 2025 को पिलानी के चिडावा-लोहारू बाईपास तिराहे के पास स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान के सामने यह हिंसक घटना हुई थी। पीड़ित जितेन्द्र रूथला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा विमलेश जब गाड़ी लेकर बाहर निकला, तभी गोरधन शर्मा, विशाल शर्मा, मनोज, किशन, मीना और रोहित शर्मा सहित अन्य आरोपियों ने हथौड़े और सरिए से हमला कर दिया।

हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और विमलेश पर जानलेवा हमला किया। बीच-बचाव करने आए छोटे बेटे अजित को भी बेरहमी से पीटा गया। दोनों घायलों को गंभीर हालत में झुंझुनूं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मामले की जांच कमल सिंह को सौंपी गई थी। अनुसंधान के दौरान गोरधन शर्मा, विशाल शर्मा, बाबूलाल और रोहित शर्मा की संलिप्तता स्पष्ट सामने आई। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इसी क्रम में मुख्य आरोपी गोरधन उर्फ गोवर्धन शर्मा को जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी गोरधन उर्फ गोवर्धन शर्मा, पुत्र नारायण प्रसाद शर्मा, कल्पवृक्ष अस्पताल के पास चिडावा-पिलानी बाईपास का निवासी है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास तेज कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में अपराध की पुष्टि होने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इससे पहले इस प्रकरण में बाबूलाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!