Friday, June 20, 2025
Homeपिलानीपिलानी में चौक-चौराहों पर लगा कचरे का अम्बार, बिगड़ रही है कस्बे...

पिलानी में चौक-चौराहों पर लगा कचरे का अम्बार, बिगड़ रही है कस्बे की सेहत व सूरत, परेशान पार्षद ने अपने स्तर पर शुरू किया सफाई अभियान

पिलानी, 22 अक्टूबर 2024: पिलानी नगरपालिका का सफाई के ठेके की अवधि 30 सितंबर को समाप्त हो चुकी है। नए टेंडर को लेकर नरपालिका में चेयरमैन व पार्षदों के बीच मतभेद बोर्ड मीटिंग में खुल कर सामने आ गए। नतीजा ये रहा कि सफाई के लिए टेंडर नहीं हो पाए। और अब पिलानी कस्बे में गली-मोहल्ले, बाजार और चौक-चौराहों यहां तक कि मन्दिर, मस्जिद और शिक्षण संस्थानों के पास जगह-जगह लगे गन्दगी के अम्बार, जाम पड़ी नालियों और दूषित जल निकासी की समस्या ने शहर की स्वच्छता और सुन्दरता को ग्रहण लगा दिया है।

पिलानी में चौक-चौराहों पर लगा कचरे का अम्बार, बिगड़ रही है कस्बे की सेहत व सूरत, परेशान पार्षद ने अपने स्तर पर शुरू किया सफाई अभियान

परेशान हाल जनता को यह नहीं समझ आ रहा कि आखिर कचरे की समस्या के निस्तारण के लिए वे किससे बात करें। जिन पार्षदों को जनता ने चुनकर बोर्ड का मेम्बर बनाया, वे नगरपालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर सफाई का नया टेंडर नहीं होने दे रहे। वहीं पालिका प्रशासन ने भी टेंडर नहीं होने देने का ठीकरा पार्षदों के मत्थे फोड़ कर समस्या से पल्ला झाड़ लिया है। जानकारों का कहना है कि ठोस अपशिष्ट कचरे का निस्तारण न होने के कारण शहर महामारी के कगार पर पहुंच सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले 2022 में भी त्यौहार से पहले सफाई ठेके की अवधि पूरी हो जाने पर कस्बे की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। हालांकि बाद में नये सिरे से टेंडर होने पर सफाई का काम शुरू कर दिया गया था।

पार्षद ने अपने स्तर पर शुरू किया सफाई अभियान

गन्दगी और कचरे को लेकर जारी तमाम विरोधाभासों के बीच नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 19 के पार्षद राजकुमार नायक ने आज अपने स्तर पर अपने वार्ड की सफाई का अभियान छेड़ दिया है। खुद ही ट्रैक्टर पर बैठ हेल्परों के साथ पार्षद राजकुमार नायक आज अपने वार्ड में कचरा उठाते नजर आए। इस दौरान पार्षद नायक और उनके सहयोगियों ने जाम हो चुकी वार्ड की नालियों की भी सफाई की। पार्षद राजकुमार नायक का यह नवाचार कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्षद नायक ने बताया कि दीपावली पर सभी अपने घर, गोदाम, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि की साफ-सफाई करते हैं। साथ ही रोजाना निकलने वाला कचरा भी सड़कों पर ही फेंका जा रहा है। ऐसे में त्यौहार से पहले कस्बे में भारी मात्रा में चारों तरफ कचरा फैला हुआ है। नगरपालिका के स्तर पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए खुद ही अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था के लिए आगे आना पड़ा। त्यौहार पर वार्ड के लोगों को गन्दगी में तो नहीं रखा जा सकता।

पिलानी में चौक-चौराहों पर लगा कचरे का अम्बार, बिगड़ रही है कस्बे की सेहत व सूरत, परेशान पार्षद ने अपने स्तर पर शुरू किया सफाई अभियान

क्या कहते हैं पालिकाध्यक्ष हीरालाल नायक

पालिकाध्यक्ष हीरालाल नायक से जब इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि 9 अक्टूबर को बोर्ड की मीटिंग में सफाई के नये टेंडर का प्रस्ताव शामिल किया गया था, लेकिन पार्षदों ने ही इसमें अड़ंगा लगाया और सफाई का ठेके का प्रस्ताव पास नहीं होने दिया। विरोध करने वाले पार्षद अब समस्या का जिम्मेदार भी नगरपालिका प्रशासन को ही बता रहे हैं। चेयरमैन हीरालाल नायक ने बताया कि फिलहाल नगरपालिका में स्थाई सफाई कर्मचारीयों की संख्या बहुत कम है। संविदा के आधार पर सफाई कर्मचारीयों की संख्या बढ़ाने के लिए ईओ प्रियंका बुडानिया को आज कहा जाएगा। और सम्भव हुआ तो दीपावली से पहले 25 अक्टूबर तक सीमित अवधि के लिए शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नया ठेका दे दिया जायेगा। वैसे आज से नगरपालिका ने भी 5 ट्रैक्टर कस्बे में सफाई व्यवस्था के लिए लगाए हैं।

विडियो देखें:

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!