Saturday, June 21, 2025
Homeपिलानीपिलानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को दी...

पिलानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, देश को दिए योगदान को याद किया

पिलानी, 30 दिसम्बर 2024: पिलानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आज श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने देश और कांग्रेस पार्टी के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्य बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. माधवानन्द सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। डॉ. सारस्वत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने बतौर वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई। डॉ. सिंह की सादगी और विनम्रता हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।

नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह की मृत्यु के बाद निगमबोध घाट पर उनकी अंत्येष्टि को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की तथा केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की।

ये रहे मौजूद

डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित शोक सभा में डॉ माधवानंद सारस्वत, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह पूनिया, चेयरमैन हीरालाल नायक, संतकुमार चावला, अजय कुल्हार, सुरेश नोवाल, बाबूलाल, भोलाराम, नत्थुराम, पंकज भोमिया, राजेन्द्र सैनी, असलम, सलीम, लाल मोहम्मद, नबील खान, सोनू भोमिया, सत्यनारायण व्यास, प्रेमप्रकाश मोयल, रणधीर, प्रदीप झाझड़िया, मनोज भास्कर, बनवारी सैनी, राजेश काजला, राजकुमार राठी, महेश सैनी, अभिषेक शर्मा, विष्णु सरावगी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!