Saturday, August 23, 2025
Homeपिलानीपिलानी में एनसीसी कैडेट्स का शैक्षणिक भ्रमण: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आदित्य...

पिलानी में एनसीसी कैडेट्स का शैक्षणिक भ्रमण: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आदित्य विक्रम बिरला मेमोरियल में विज्ञान के महत्व को समझा

पिलानी: बीके बिरला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के एनसीसी कैडेट्स ने शनिवार को आदित्य बिरला मेमोरीयल का शैक्षणिक भ्रमण किया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर कैडेट्स ने अत्याधुनिक तकनीक से उद्योगपति आदित्य बिरला की जीवनी के बारे में जाना। साथ ही कैडेट्स को देश और दुनिया में विज्ञान की तरक्की के बारे में भी जानकारी दी गई।

बिरला म्यूजियम के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान कैडेट्स ने “जय विज्ञान, जय अनुसंधान” के ध्येय वाक्य की उपयोगिता को विज्ञान के विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से समझा। युवाओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बीके बिरला इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर डॉ. बीके राउत ने कहा कि आज के समय में तकनीकी शिक्षा का महत्व बढ़ गया है और युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर कार्यक्रम में बीके बीआईईटी प्राचार्य अनिल शर्मा, बिरला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्राचार्य मनोज कुमार गौड़, उप प्राचार्य निरंजन शर्मा, आईटीआई सेक्शन संस्थान के प्राचार्य विपिन वर्मा, उप प्राचार्य नरेंद्र शर्मा, एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट अनिल कुमार, पीआई तेजपाल सैनी, सीटीओ बुधराम सैनी ने भी एनसीसी कैडेट्स को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एनसीसी कैडेट्स ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान के महत्व को समझा। यह कार्यक्रम निश्चित रूप से एनसीसी कैडेट्स के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!