Thursday, June 19, 2025
Homeपिलानीपिलानी में अन्नपूर्णा रसोई और नगरपालिका का निरीक्षण: अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं के...

पिलानी में अन्नपूर्णा रसोई और नगरपालिका का निरीक्षण: अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं के लिए जिम्मेदारों को फटकार और नोटिस

पिलानी शहर में आज तहसील प्रशासन आज अन्नपूर्णा रसोई, नगरपालिका कार्यालय और शहर में साफ सफाई की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं के लिए जिम्मेदारों को फटकार और नोटिस जारी किए गए हैं।

कस्बे के बस स्टैंड, भगत सिहं सर्किल के पास और राणीसती मन्दिर के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया गया। बस स्टैंड स्थित अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की गुणवत्ता में सुधार किये जाने के निर्देश दिये गये जबकि भगत सिंह सर्किल के पास व राणी सती मन्दिर के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण करने के बाद दोनों जगह संचालकों को साफ-सफाई रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

नायब तहसीलदार ने नगर पालिका पिलानी व नगरपालिका विद्याविहार क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। नगर पालिका विद्याविहार में सफाई कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर में इस माह 1 फरवरी, 2024 से आज दिनांक तक कार्मिकों के नाम अंकित नहीं किये गये हैं। निरीक्षण के बाद अधिशाषी अधिकारी को सम्बन्धित कार्मिक को नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही साफ-सफाई हेतु शहर की गलियों का निरीक्षण भी किया गया जिसमें भगत सिंह सर्किल के पास से गुजरने वाली गली में गंदगी पाई गई। मौके से ही अधिशाषी अधिकारी को सफाई करवाये जाने और शहर में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग हेतु सिस्टम बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!