पिलानी, 5 जनवरी 2024: प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार झुंझुनू जिले की पिलानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। शनिवार को जारी कार्यकारिणी में विनोद काजला को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक कार्यकारिणी में नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें वरिष्ठ, अनुभवी और युवा नेताओं का संतुलन रखा गया है।
जम्बो साइज कार्यकारिणी में अध्यक्ष, संगठन महामंत्री व कोषाध्यक्ष के अलावा 10 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 सचिव, 2 प्रवक्ता, 2 सोशल मीडिया प्रभारी और 15 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गए हैं। ब्लॉक से सम्बन्धित क्षेत्रीय विधायक/प्रत्याशी, सभी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक से एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, जिला पदाधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष/प्रत्याशी, पंचायत समिति प्रधान/प्रत्याशी आदि स्थाई आमंत्रित सदस्य होंगे। हालांकि कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही एक उपाध्यक्ष ने अपना पद छोड़ दिया है।
नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला ने बताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य
अध्यक्ष- विनोद कुमार काजला
संगठन महामंत्री- रणधीर सिंह
कोषाध्यक्ष: सज्जन अग्रवाल
उपाध्यक्ष : विनोद सरपंच, राजेश कस्वा सरपंच, हवासिंह सपंच, विनोद सरपंच, अमीलाल भड़िया सरपंच, रणजीत सिंह शेखावत, सुनिता धत्तरवाल, रामुसिंह सरपंच, दलीप सीरूष, प्रेम स्वामी।
महासचिव :- संदीप भटैया, ओम प्रकाश मीणा, सुखवीर सांगवान, रामप्रताप शर्मा, मनोज भास्कर, रणवीर धत्तरवाल, शीशराम तानाण, राजेन्द्र सैनी (चेयरमैन), गजेन्द्र कुमार उर्फ सुनिल शर्मा, सत्यवीर पूनिया।
सचिव : सांवरमल शर्मा, राजेश काजला, मुकेश छिप्पी, दिलबाग कड़वासरा, नीलम (पूर्व सरपंच), मोतीलाल पारीक, रमेश डूडी, राजेन्द्र सैनी, नगेन्द्र, जगदीश बबेरवाल।
प्रवक्ता: नरेन्द्र मण्डाड़ (पूर्व सरपंच) व राजेश बुडानिया
सोशल मीडिया प्रभारी: प्रवीण आलड़िया व विकास सांगवान
कार्यकारिणी सदस्य: पालाराम, महबूब खान, मुकेश धत्तरवाल, बुल्लाराम, प्रवीण पूनिया, अनिल जांगिड़, शंकरलाल मूर्तिकार, बनवारी सैनी, आमीन व्यापारी, महेश श्योराण, राम अवतार, राजेश साईपंवार, महेश पूनिया, लीलाराम भूपेश, महावीर मास्टर।
कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही उपाध्यक्ष ने छोड़ा पद
पीसीसी द्वारा ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा करते ही उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए एक पदाधिकारी ने निजी कारणों से पद छोड़ दिया है। दोबड़ा सरपंच राजेश कस्वा ने अध्यक्ष विनोद कुमार काजला को प्रेषित त्यागपत्र में स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत सरपंच रहते हुए वे संगठन में कोई पद नहीं संभाल सकते। कार्यकाल पूरा होने के बाद किसी भी संगठन में पद लेने के बारे में विचार करेंगे।