Thursday, March 19, 2026
Homeपिलानीपिलानी बीटीटीआई में 1 सप्ताह तक रहेगी खेलों की धूम, तकनीकी खेलकूद...

पिलानी बीटीटीआई में 1 सप्ताह तक रहेगी खेलों की धूम, तकनीकी खेलकूद महोत्सव टेक-उत्सव- 24 का हुआ उद्घाटन

बीटीटीआई पिलानी में आज से 1 सप्ताह तक क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसे खेलों की धूम रहेगी। संस्थान में तकनीकी खेलकूद महोत्सव टेक-उत्सव-2024 का उद्घाटन आज समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक डॉ. एसएम प्रसन्न कुमार एवं विशिष्ट अतिथि बीकेबीआईईटी के जीएम कर्मिशियल केके पारीक व प्राचार्य डॉ. अनिल शर्मा थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्लोमा प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ ने की।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने स्टूडेंट्स से किसी भी प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। इस मौके पर आईटीआई प्राचार्य जेपी सिंह, उपप्राचार्य निरंजन शर्मा व विपिन कुमार वर्मा सहित स्टाफ सदस्य व स्टूडेंट्स मौजूद थे।

टेक-उत्सव-2024 में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच इलेक्ट्रोनिक्स आईटीआई व इलेक्ट्रीकल डिप्लोमा के मध्य खेला गया। पहले खेलते हुए इलेक्ट्रोनिक्स आईटीआई ने 62 रन का लक्ष्य दिया। इलेक्ट्रीकल की टीम ने केवल छह ओवरों में ही टारगेट पूरा कर 5 विकेट से जीत दर्ज की।

वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच फीटर व इलेक्ट्रीकल ट्रेड के मध्य खेला गया, जिसमें इलेक्ट्रीकल ने 22-18 व 16-12 से जीत दर्ज की। सप्ताहभर चलने वाले टेक-उत्सव-24 के दौरान क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरेम, एथलेटिक्स, तकनीकी क्विज, तकनीकी सेमीनार सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!