झेरली/पिलानी: बाबा हरिनाथ महाराज जोहड़, झेरली में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री श्री 108 बाबा हरिनाथ जी महाराज का 45वां वार्षिक मेला धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। यह भव्य आयोजन बाबा हरिनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि माघसर बद्दी पंचमी पर 8 और 9 नवंबर को होगा।
मेला आयोजन समिति के अनुसार, 8 नवंबर 2025, शनिवार की रात को भजन संध्या, रात्रि जागरण और भंडारा रखा गया है। इसके अगले दिन 9 नवंबर, रविवार को मुख्य भव्य मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों व जिलों से हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
मेले में पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कुश्ती प्रतियोगिता भी कराई जाएगी, जो हर साल की तरह इस बार भी आकर्षण का केन्द्ररहेगी।
कुश्ती प्रतियोगिता का विवरण
तारीख व समय: 9 नवंबर 2025, रविवार, शाम 4:00 बजे
स्थल: बाबा हरिनाथ जी आश्रम, झेरली (पिलानी)
रेफरी: श्री विद्यानंद पीटीआई
कुश्ती में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे —
प्रथम इनाम ₹11,000, द्वितीय इनाम ₹5,100, साथ ही ₹2,100, ₹1,100 और ₹500 की अन्य श्रेणियों में भी पुरस्कार रखे गए हैं।
आयोजन समिति की अपील
आयोजन समिति ने सभी भक्तजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाएं। महंत दाहालतनाथ जी के निर्देशन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
ग्रामवासी झेरली की ओर से बताया गया कि मेला स्थल पर आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।





