Sunday, March 9, 2025
Homeपिलानीपिलानी पुलिस व एटीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में कपास फैक्ट्री पिलानी...

पिलानी पुलिस व एटीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में कपास फैक्ट्री पिलानी में लूट के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

पिलानी, 9 मार्च: एटीएस जयपुर और झुंझुनू की पिलानी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कपास फैक्ट्री पिलानी में लूट के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के निर्देशानुसार विशेष अभियान के तहत एटीएस व पिलानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अपराधी दर्शन सिंह को धर-दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, दर्शन सिंह पर 2023 में पिलानी कपास फैक्ट्री में लूट का मामला दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

28 जनवरी 2023 को पिलानी के धूनेश्वर एग्रो इंडस्ट्री के सामने सुशांत कुमार सैनी गाड़ी लेकर खड़ा था। तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे 823530 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पिलानी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

मुख्य आरोपी दर्शन सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस को सूचना मिली कि दर्शन सिंह अपने गांव में छिपा हुआ है। पिलानी पुलिस और एटीएस जयपुर की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दर्शन सिंह के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

क्र.सं.थानामामला संख्यादर्ज तिथिधारा
1थाना बुढ़ाना257/202009.11.20147, 149, 323, 379बी, 506 भादंवि
2थाना बुढ़ाना253/202005.11.20147, 149, 323, 427, 506, 285 भादंवि
3थाना झुंझुनू37/202110.03.21323, 341, 506, 34 भादंवि
4थाना बुढ़ाना53/202219.03.22148, 149, 294, 323, 341, 427, 506 भादंवि
5थाना जलालपुर75/201805.06.18143, 147, 149, 395, 397, 323, 341, 325 भादंवि

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से आगे की पूछताछ जारी है और उससे अन्य मामलों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही अन्य फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!