Tuesday, June 24, 2025
Homeपिलानीपिलानी: दुर्गा पब्लिक स्कूल में मनाया गया संस्कृत दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाई...

पिलानी: दुर्गा पब्लिक स्कूल में मनाया गया संस्कृत दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाई संस्कृत भाषा में रुचि

पिलानी: दुर्गा पब्लिक स्कूल में आज श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कृत दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करद किया गया। संस्थान निदेशक सुशील कुमार कुमावत ने बताया कि श्रावणी पूर्णिमा ऋषियों को समर्पित पर्व है और इस दिन गुरुकुलों में वेदाध्ययन का शुभारंभ होता है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति की धरोहर है और हमें इसे संरक्षित करना चाहिए।

स्कूल प्राचार्य पुनीता शर्मा ने बताया कि 1969 से भारत सरकार के निर्देशानुसार श्रावणी पूर्णिमा को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन प्राचीन काल में शिक्षण सत्र का शुभारंभ होता था और छात्र शास्त्रों के अध्ययन का प्रारंभ करते थे।

कार्यक्रम के संयोजक आचार्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि संस्कृत दिवस केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार करना बहुत जरूरी है।

कार्यक्रम में छात्रों ने संस्कृत संवाद, एकल गायन, नृत्य, चित्र वर्णन, संस्कृत नाट्य और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और संस्कृत भाषा के प्रति अपना लगाव दिखाया।

इस कार्यक्रम में शिक्षकगण विजय सैनी, कृष्ण कुमार, निखिल, दिया, मनीष कुमार, देवेन्द्र शेखावत, वीना शर्मा, माया कुमावत, ममता शर्मा, किरण सैनी, ऊषा सैनी, चन्द्र कान्ता, सरोज तथा अभिभावक गण भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!