Friday, March 20, 2026
Homeपिलानीपिलानी: दुर्गा पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कर मनाया तीज पर्व

पिलानी: दुर्गा पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कर मनाया तीज पर्व

पिलानी, 7 अगस्त 2024: पिलानी कस्बे के लोहारू रोड़ स्थित दुर्गा पब्लिक स्कूल में आज तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था निदेशक सुशील कुमार वर्मा ने किया। विद्यार्थियो ने नृत्य, गायन व कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

प्राचार्य पुनीता शर्मा ने बताया कि यह त्यौहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हमारे तीज त्यौहार ही हमारी प्रतिष्ठा हैं और इनके द्वारा ही हमारी संस्कृति जीवन्त है।

कार्यक्रम की संयोजक माया कुमावत ने तीज के महत्व पर प्रकाश डाल कर बच्चो को अपनी संस्कृति व प्रकृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यालय प्रागंण में वृक्षारोपण किया तथा प्रत्येक छात्र को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक देवेन्द्र शेखावत, बीना शर्मा, ऊषा सैनी, किरण सैनी, रेणुका, ममता, चन्द्रकान्ता, शिल्पी, ईशु, अन्नु, अनुराधा शर्मा सहित विद्यार्थी एवं अभिभावक भी शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!