पिलानी, 11 अक्टूबर 2024: पिलानी जागृति मंच द्वारा आयोजित दशहरा दीपावली महोत्सव अपने परवान पर है। उत्सव मैदान पर 8 से 18 अक्टूबर तक मंच के इस 10 दिवसीय आयोजन में दर्शकों के लिए रोजाना अलग आकर्षण होता है। धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए शाम को दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
बीती शाम महोत्सव के मंच पर बाल कलाकारों द्वारा राजस्थानी नृत्य की भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। बाल कलाकारों ने रामायण में सीता हरण, रावण वध, श्री राम के अयोध्या आगमन आदि प्रसंगों का नाट्य मंचन किया। मंच पर बाल कलाकारों के सधे हुए अभिनय को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।
ये रहे मौजूद
महोत्सव में गुरूवार शाम आशुतोष गुप्ता, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, विक्रम रोहिल, दीपक नायक, गोविंद सारवान, आर्यन नोवाल, ईशा भोमिया, पंकज भोमिया, रघुवीर सिंह राठौड़, मधुसूदन शाह, नरेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आज रात होगा आतिशबाजी का भव्य आयोजन
पिलानी जागृति मंच के उपाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत ने बताया कि आज शाम 08:00 बजे से उत्सव मैदान में उदयपुरवाटी के कलाकारों द्वारा भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। आतिशबाजी के प्रदर्शन को देखने के लिए दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है







