पिलानी, 29 सितम्बर: पिलानी के मास्टर एथलीट विनोद मोयल एशिया मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 5 से 9 नवम्बर तक चेन्नई में आयोजित होगी। बेंगलुरु में 4 से 9 मार्च को हुई 45वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विनोद मोयल ने भाग लिया था, जिसमें उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एशिया मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।
विनोद मोयल पिलानी की आरडी मोयल पब्लिक स्कूल के निदेशक हैं। एथलेटिक्स में अपनी उपलब्धियों पर उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से खेल में सुधार होता है और एक खिलाड़ी के लिए किसी प्रतियोगिता में देश के लिए खेलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि चेन्नई में आयोजित होने वाली एशिया मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में वे मेडल जीतने के इरादे से ही ग्राउंड में उतरेंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले 5 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स में भी विनोद मोयल ने डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो व जेवलिन थ्रो में मेडल हासिल किये थे।
मास्टर एथलीट विनोद मोयल की इस उपलब्धि पर युवा जागृति मंच के निदेशक प्रेम प्रकाश मोयल, टैगोर पब्लिक स्कूल के निदेशक सत्यवीर जांगीड़, श्याम भक्त नरेश भोमिया, पूर्व सरपंच नरेंद्र मन्नाड़, शैलेंद्र सिंह, आरएमए एकेडमी के जॉनी महेश, राकेश कुमार, संजय सैनी, जयवीर सिंह हिमांशु शर्मा , प्रमोद कुमार और रणवीर सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





