Friday, March 20, 2026
Homeपिलानीपिलानी: इस्माइलपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती मन्दिर का...

पिलानी: इस्माइलपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती मन्दिर का लोकार्पण, भामाशाह परिवार का किया सम्मान

पिलानी ब्लॉक के गांव इस्माइलपुर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज विद्या की देवी मां सरस्वती के मन्दिर का लोकार्पण किया गया। मन्दिर में सरस्वती प्रतिमा की स्थापना करते हुए विधिवत पूजा अर्चना के बाद विद्यालय स्टाफ तथा ग्रामवासियों की मौजूदगी में भामाशाह परिवार का सम्मान भी किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र तंवर ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में मन्दिर का निर्माण स्वर्गीय वैद्य मातृदत्त शर्मा की स्मृति में उनके पुत्र राजेन्द्र शर्मा तथा पौत्र शेखर शर्मा द्वारा करवाया गया है। संस्था प्रधान ने बताया कि इसी भामाशाह परिवार द्वारा अभी हाल ही में 5 लाख रुपए की लागत से विद्यालय का भव्य प्रवेश द्वार भी बनवाया गया है।

भामाशाह परिवार द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का प्रवेश द्वार और विद्यालय प्रांगण में मन्दिर का निर्माण करवाने पर समस्त स्टाफ द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य जितेन्द्र तंवर ने कहा मुख्य द्वार और मन्दिर के निर्माण से विद्यालय की शोभा बढ़ी है और अन्य लोग भी इससे संस्था के विकास हेतु प्रेरित होंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पं. दीपक कुमार शास्त्री, पर्यावरण प्रेमी बीरबल सिंह चौहान, दर्शना देवी, राजू बलदेव, संजू, प्रमिला सहित भामाशाह परिवार से पुष्पा देवी शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, शेखर शर्मा, आभा शर्मा, विवेक शर्मा, प्रतिज्ञा शर्मा, यस्वी शर्मा, सरोज देवी, विमल शर्मा, पूर्णमल जांगिड़, अजीत सिंह ठेकेदार, अर्जुन सिंह, कृष्ण सिंह, पप्पू सिंह आदि प्रबुद्ध ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!