Monday, March 30, 2026
Homeचिड़ावापिता की याद में 12 लाख की लागत से करवाएंगे श्मशान भूमि...

पिता की याद में 12 लाख की लागत से करवाएंगे श्मशान भूमि की चार दिवारी का निर्माण

चिड़ावा 6 अप्रैल – ब्राह्मणों की ढाणी तन देव रोड के श्यामसुंदर शर्मा व सुनील शर्मा अपने पिता पुरुषोत्तम लाल शर्मा की याद में गांव की श्मशान भूमि की चार दिवारी का निर्माण करवाएंगे।

श्याम सुंदर शर्मा ने बताया की लगभग 12 दिन पहले उनके पिता पुरुषोत्तम लाल शर्मा का देहांत हो गया था। जिनकी याद में अपने भाई सुनील शर्मा के साथ मिलकर गांव की श्मशान भूमि की चार दिवारी का निर्माण करवाने का निर्णय लिया।

चार दीवारी निर्माण में लगभग 12 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। चार दीवारी निर्माण के लिए आज भूमि पूजन कर नींव का पत्थर स्थापित किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पिलानी विधायक पितराम काला, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, निहाल सिंह रणवा, द्वारका प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश ओला, सुनील शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा जगदीश जोशी, विद्याधर धनखड़, उम्मेद, विजय सिंह भुकर, कांकरिया प्रधान महेंद्र सिंह, गुलजी गोदारा, कैलाश जोशी, सरपंच पति अनूप नेहरा सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!