Wednesday, June 18, 2025
Homeदेशपाकिस्तानी सेना ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने...

पाकिस्तानी सेना ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान: पाकिस्तान एक बार फिर अपनी बौखलाहट में नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर बैठा है। भारतीय सेना के मुताबिक, 25-26 अप्रैल, 2025 की रात को कश्मीर में एलओसी के पार स्थित विभिन्न पाकिस्तानी चौकियों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई। इस हरकत का भारतीय जवानों ने पूरी ताकत के साथ जवाब दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

भारतीय सेना ने दी सख्त चेतावनी

श्रीनगर स्थित एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि यह फायरिंग पूर्णतः एकतरफा और उकसावे के बिना की गई थी। उन्होंने कहा, “भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की इस हरकत का जवाब हथियारों से दिया और आगे भी देश की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।”

दो दिनों में दो बार संघर्ष विराम उल्लंघन

गौरतलब है कि इससे पहले भी शुक्रवार, 25 अप्रैल को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की थी। उस समय भी भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की थी। इन दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यह घटनाएं पाकिस्तान की नीयत को स्पष्ट करती हैं।

सेना प्रमुख ने की कश्मीर की सुरक्षा समीक्षा

बीते शुक्रवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने श्रीनगर में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले के बाद की जा रही गतिविधियों और पाकिस्तान की संभावित रणनीति के आकलन के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

विपक्ष ने भी दिखाई एकजुटता

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे और पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए नागरिकों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ सरकार जो भी निर्णय लेगी, हम समर्थन में खड़े रहेंगे।” राहुल गांधी का यह बयान राजनीतिक एकजुटता की मिसाल माना जा रहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!