Saturday, March 14, 2026
Homeमंड्रेलापशु चिकित्सालय के कर्मचारी सीताराम के सेवानिवृत्ति होने पर सर्व समाज ने...

पशु चिकित्सालय के कर्मचारी सीताराम के सेवानिवृत्ति होने पर सर्व समाज ने दी विदाई

मंड्रेला: राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय मण्ड्रेला में पशु परिचर पद पर कार्यरत सीताराम के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को सर्व समाज द्वारा विदाई दी गई।40 वर्षों की सेवा के बाद सीताराम 31 मार्च 2024 को रिटायर हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक वेटनरी हेल्थ ऑफिसर डॉ.शीशराम थे तथा पशुपालन विभाग मण्ड्रेला, लाम्बा, डाबड़ी, बदनगढ, बजावा, तिगियास व अन्य संस्थाओं के प्रभारी कर्मचारियों ने अपने विचार रखकर सीताराम को शुभकामनाएं प्रेषित की।वक्ताओं ने उन्हें कर्मठ, समय पाबंद, योग्य एवं अनुभवी कर्मचारी बताया।

Advertisement’s

इस अवसर पर मण्ड्रेला के गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा अंत में राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय मण्ड्रेला के प्रभारी डॉ.श्रीराम ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से सीताराम को घर तक विदाई दी।इस अवसर पर सत्यवीर शर्मा, संजू चौधरी, महेंद्र मीणा, फूलचंद कुड़ी, सुरेश यादव, सुभाष, विजय टंडन, अनिल मीणा, विनोद पुनियां, पृथ्वी सिंह,मूलचंद शर्मा, सुनिल, सुनिल पचार, प्रदीप, विकास मोदी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!