Thursday, June 19, 2025
Homeचिड़ावापर्यावरण प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल ढस्सा की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि दी

पर्यावरण प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल ढस्सा की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि दी

चिड़ावा। पर्यावरण प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल ढस्सा की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। शहर के सूरजगढ़-पिलानी बाईपास स्थित डीएसएम अस्पताल में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में मुख्य अतिथि चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश कविया, डाॅ देवेंद्र चाहर थे।

श्रद्धांजलि सभा के शुरूआत में ढस्सा की फोटो के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया । बता दे कि ढस्सा ने पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया। उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण के लिये पर्यावरण विकास समिति एनजीओ का गठन किया। इसमें उन्होंने हैल्थ एवं पर्यावरण के संबंधित जन जागृति के कार्य किये। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक हित में भी काफी कार्य किये और आंदोलन किये। ढस्सा को हमेशा उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता के लिये भी याद किया जाता है। मिलनसार एवं हंसमुख छवि के व्यक्तित्व के धनी ढस्सा को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में ये रहे मौजूद

इस दौरान मंगन सिंह, विनोद सेहीवाला, कृष्ण ढस्सा, आशीष ढस्सा आदि ने भी ढस्सा को श्रद्धाजंलि देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!