Saturday, June 7, 2025
Homeसूरजगढ़पर्यावरण दिवस पर जनता फाउंडेशन ने लगाया पौधारोपण का संकल्प, कहा –...

पर्यावरण दिवस पर जनता फाउंडेशन ने लगाया पौधारोपण का संकल्प, कहा – हरा पर्यावरण ही जल का आधार

सूरजगढ़, 5 जून 2025: पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनता फाउंडेशन की ओर से रेलवे लाइन के समीप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि महिला महामंत्री सरिता लुनायच ने की, वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश भुडनपुरिया मौजूद रहे। गुरूजी प्रीतम सिंह खुगांई के नेतृत्व में नीम के पौधे लगाए गए। पौधों के रखरखाव और संरक्षण की जिम्मेदारी सरिता लुनायच ने अपने हाथ में ली।

Advertisement's
Advertisement’s

जनता फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप खीचड़ ने इस मौके पर कहा कि यदि पर्यावरण हरा-भरा रहेगा तो ही जल का संरक्षण संभव है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन इस वर्ष 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है और इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा।

कार्यक्रम का संचालन वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने किया। इस अवसर पर योगासना भारत की राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुदेश खरड़िया, रेनू शर्मा, चेतन्य देव खरड़िया, पायल खरड़िया, आशा डाबला, मुकेश मान, सुनिता नेहरा, सुनिता लोहान, राजेश लुनायच, बबिता खीचड़, सुनिल नेहरा, मुनेश पुनिया, के एल मिश्रा, प्रमोद भगासरा और किरण शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

जनता फाउंडेशन के इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने सराहना की और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी का संकल्प लिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!