पिलानी: पंजाब में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (AIDYO) की जिला कमेटी ने पिलानी में राहत कोष संग्रह अभियान आयोजित किया। यह अभियान राजगढ़ रोड, व्यापारियों का मोहल्ला, बस स्टैंड, मुख्य बाजार और तालाब स्टैंड जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में चलाया गया, जहां लोगों ने दिल खोलकर सहयोग दिया।
अभियान के दौरान दुकानदारों और आम नागरिकों ने उदार भाव से योगदान किया। इस मौके पर AIKKMS के राज्य सचिव शंकर दहिया ने कहा कि यह पहल स्थानीय समुदाय की मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक उदाहरण
शंकर दहिया ने बताया कि पंजाब में आई बाढ़ से किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिसके कारण खाद्य संकट गहराता जा रहा है। दूषित पानी और गंदगी के कारण डायरिया, हैजा और टाइफाइड जैसी बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हर वर्ग को आगे आना होगा।
AIKKMS की ऑल इंडिया कमेटी ने 10 और 11 सितंबर को देशभर में राहत अभियान चलाने का आह्वान किया था। इसी कड़ी में पिलानी में भी राहत अभियान आयोजित किया गया।
अभियान में राजेंद्र सिहाग, नंदलाल सैनी, महादेवाराम जांगिड़, विष्णु वर्मा, संदीप शर्मा, पवन वर्मा और रविकांत पांडे ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर दुकानदारों और राहगीरों से संपर्क किया और सहयोग राशि जुटाई।






