Wednesday, February 19, 2025
Homeमंड्रेलानोरंगपुरा में जागरूकता अभियान: ग्रामीणों ने लिया अन्न बचाने और वैदिक मूल्यों...

नोरंगपुरा में जागरूकता अभियान: ग्रामीणों ने लिया अन्न बचाने और वैदिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प, अन्न के प्रति ब्रह्म भाव और भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान

मंड्रेला, 10 फरवरी 2025: नोरंगपुरा में चौधरी मोहरसिंह कुल्हरी के निवास स्थान पर आयोजित जन्मोत्सव सवामणि कार्यक्रम में युवा भारत मातृभूमि अभ्युदय इकाई भगतसिंह नवयुवक मण्डल संस्थान ने ग्राम विकास अभियान के अंतर्गत अन्न ब्रह्म एवं वैदिक आर्ष ज्ञान साहित्य जागरूकता अभियान चलाया।

जिला ग्राम विकास संयोजक, आयुष योग प्रशिक्षक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने बालक एकांश कुल्हरी को वैदिक वंदना प्रस्तुत कर “जीवेम शरद: शतम आरोग्यम धनम सम्पदा” की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने विद्या देवी, सरिता देवी, ममता देवी, कल्पना, मंजू गेट, सोनू देवी, केन्शि, प्रज्ञा, ओमपत्ति, मीरा, किस्तुरी, महिमा आदि को वैदिक संसार विशेषांक, आर्ष विज्ञान साहित्य व महापुरुष चित्रावली भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

Advertisement's
Advertisement’s

उपस्थित जनों को “भगवान ऐसी शक्ति जगा भारत में महातेज निर्माण करें थाली में झूठन नहीं छोड़कर अन्नदाता किसान, देवी माँ अन्नपूर्णा, देश की सीमाओं के रक्षक जवानों का सम्मान भाव जन-जन में जागृत करें” और “हम अपने घर प्रतिष्ठान को पवित्र मंदिर बनाएं उपहार स्वरूप महापुरुष जीवनी व वैदिक साहित्य अपनाएं” की थीम पर अन्न के प्रति ब्रह्म भाव तथा भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प करवाया गया।

कार्यक्रम में चौधरी काशीराम, मोहरसिंह सेठ, रामस्वरूप स्वामी, मालसिंह पूनियाँ, धर्मपाल भक्त, जगदीश जी महाराज, ओंकार सिंह, सूबेदार देवकरण, अर्जुन निम्बड़, संसारसिंह सांगवान, प्रभुसिंह, सुरेंद्र खरबास, रामसिंह लालपुर, होशियार सिंह डांगी, ओमप्रकाश बसेड़ा, प्राचार्य रिसाल गेट, रामनाथ, हेतराम, नेकीराम बिरसिंह चाहर, सुरेश दिलावरपुर सरपंच प्रतिनिधि, मुकेश सांई पंवार, सुभाष फोगाट, विश्वम्भर शर्मा, विजेंद्र स्वामी, महेंद्र नोरंगपुरा आदि ने मांगलिक कार्यक्रमों में थाली में झूठन नहीं छोड़ने की शपथ ली।

नोरंगपुरा में जागरूकता अभियान: ग्रामीणों ने लिया अन्न बचाने और वैदिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प, अन्न के प्रति ब्रह्म भाव और भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान

जनप्रतिनिधियों धर्मवीर पूनियाँ, विजेंद्र सिहाग, सांवलराम गिरदावर, बनवारीलाल मेघवाल, ओमप्रकाश राहड, सुरेंद्र नेशल, राजपाल मास्टर सुलखनिया, रामनिवास शर्मा, विनोद मीणा, उम्मेद कोठारी, बलवीर सरपंच, रविप्रकाश फौजी, अशोक मास्टर, मदनलाल, ईश्वर धांगड़, सुरेश भठोड, जयसिंह गोदारा, सत्यवीर डोकवा, भरमल बेनीवाल आदि ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए भूमि सुपोषण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त जीमणवार पर ध्यान आकर्षण करवाते हुए इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।

Advertisement's
Advertisement’s

कुल्हरी परिवार की ओर से डॉ मनोज कुल्हरी, बैंक मैनेजर गौतम कुमार, सुरेश व्यवस्थापक व अनिल खरबास ने योगाचार्य भारतीय का शॉल श्रीफल भेंट कर आभार जताया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!